ज्योति लोक सेवा फाउंडेशन
ज्योति लोक सेवा फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है, जो उन लोगों के लिए आशा की किरण बनकर काम कर रही है, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं है।
यहाँ ऐसे लोग रहते हैं जिनके घर-परिवार में कोई सहारा नहीं है, जो बेसहारा, बेघर या सड़क पर जीवन बिताने को मजबूर थे।
वर्तमान समय में हमारी संस्था में 220 से अधिक लोग निवास कर रहे हैं, जिन्हें सुरक्षित आवास, भोजन, कपड़े, देखभाल और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया जा रहा है।
हमारी संस्था विशेष रूप से उन लोगों को आश्रय देती है जो
सड़क या रास्तों पर बेसहारा मिले हों
जिनका कोई वारिस या परिवार न हो
जो बीमारी, बुज़ुर्गावस्था या मजबूरी के कारण अकेले पड़ गए हों
ज्योति लोक सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को
सम्मान, सुरक्षा और मानवीय जीवन देना है।
हम मानते हैं कि
हर इंसान को जीने का हक़ है
हर बेसहारा को सहारे की ज़रूरत है
आपका सहयोग और विश्वास हमें और अधिक ज़िंदगियों में उजाला भरने की शक्ति देता है।
आइए, मिलकर मानवता की सेवा करें।
ज्योति लोक सेवा फाउंडेशन – जहाँ बेसहारा को मिलता है अपना घर।